AICTE Pragati and Saksham Scholarship 2026-27: कॉलेज की पढ़ाई के लिए हर साल ₹50,000, चेक करें एलिजिबिलिटी
दोस्तों, अगर आपने 10वीं या 12वीं पास करने के बाद किसी भी टेक्निकल कोर्स (जैसे इंजीनियरिंग, बी.टेक, बी.फार्मा, या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा) में एडमिशन लिया है, तो भारत सरकार आपके लिए एक जबरदस्त स्कॉलरशिप लेकर आई है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) की तरफ से AICTE Pragati and Saksham Scholarship 2026-27 के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।
इस योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को उनकी पढ़ाई का खर्च (फीस, लैपटॉप, किताबें आदि) उठाने के लिए हर साल ₹50,000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) भेजी जाती है। इस आर्टिकल में हमने AICTE Pragati and Saksham Scholarship 2026-27 में बताया है कि प्रगति और सक्षम योजना में क्या अंतर है, इसके लिए कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स लगेंगे और ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरना है।
प्रगति स्कॉलरशिप (Pragati): यह खास तौर पर देश की मेधावी छात्राओं (Girls) के लिए है (एक परिवार से अधिकतम 2 लड़कियाँ)।
सक्षम स्कॉलरशिप (Saksham): यह योजना दिव्यांग छात्रों (Specially-Abled Students – 40% या अधिक) के लिए बनाई गई है।
स्कॉलरशिप की राशि: ₹50,000 प्रति वर्ष (डिग्री के लिए अधिकतम 4 साल और डिप्लोमा के लिए अधिकतम 3 साल तक)।
AICTE Pragati and Saksham Scholarship 2026-27 (महत्वपूर्ण तिथियाँ)
- • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 1 June 2026
- • छात्रों के लिए अंतिम तिथि: 31 October 2026
- • कॉलेज वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि: 15 November 2026
- • DNO/SNO वेरिफिकेशन: 30 November 2026
- • नोट: लास्ट डेट का इंतजार न करें, 31 अक्टूबर से पहले फॉर्म भरें।
AICTE Pragati and Saksham Scholarship 2026-27(योग्यता ) Eligibility
- • एडमिशन: AICTE अप्रूव्ड फर्स्ट ईयर या लेटरल एंट्री (सेकंड ईयर) में प्रवेश।
- • पारिवारिक आय: ₹8 लाख प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- • स्टडी गैप: पिछली पढ़ाई और एडमिशन के बीच 2 साल से ज्यादा गैप न हो।
- • कोटा नियम: मैनेजमेंट कोटा वाले छात्र इसके लिए पात्र नहीं हैं।
- • कोई अन्य सरकारी स्कॉलरशिप न मिल रही हो।
AICTE Pragati and Saksham Scholarship 2026-27 Overview
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| योजना का नाम | AICTE Pragati & Saksham Scholarship 2026-27 |
| संचालन एजेंसी | अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) |
| स्कॉलरशिप राशि | ₹50,000 प्रति वर्ष |
| कुल सीटें (Pragati) | 10,000 सीटें (5000 Degree + 5000 Diploma) |
| पैसा ट्रांसफर का तरीका | Direct Benefit Transfer (DBT) |
| आवेदन का माध्यम | Online (National Scholarship Portal – NSP) |
फॉर्म भरने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (AICTE Pragati and Saksham Scholarship 2026-27- Documents Required)
NSP पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की साफ स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी:
- ✅ कक्षा 10वीं और 12वीं की अंकतालिका (Marksheet)।
- ✅ तहसीलदार द्वारा जारी नया पारिवारिक आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)।
- ✅ छात्र का आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर।
- ✅ सेंट्रलाइज्ड एडमिशन अलॉटमेंट लेटर और चालू वर्ष की ट्यूशन फीस की रसीद।
- ✅ कॉलेज के प्रिंसिपल/HOD द्वारा हस्ताक्षरित बोनाफाइड सर्टिफिकेट और घोषणा पत्र।
- ✅ सक्षम योजना के लिए: मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र (UDID Card)।
- ✅ बैंक पासबुक: छात्र के नाम का सामान्य बचत खाता जो आधार से सीडेड (Aadhaar Seeded) हो (माइनर/जॉइंट अकाउंट मान्य नहीं)।
NSP पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply AICTE Pragati and Saksham Scholarship 2026-27)
सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) की आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएँ।
अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो NSP OTR App या पोर्टल के जरिए अपना 14-अंकीय OTR (One-Time Registration) नंबर जेनरेट करें। (ध्यान रहे आधार बायोमेट्रिक लॉक न हो)।
OTR नंबर से लॉगिन करें और शैक्षणिक सत्र 2026-27 का चयन करके ‘Apply Online’ पर क्लिक करें।
स्कीम लिस्ट में से अपने कोर्स के अनुसार “AICTE – Pragati Scholarship Scheme” या “AICTE – Saksham Scholarship Scheme” (Degree/Diploma) को चुनें।
अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पारिवारिक आय और बैंक खाते का बिल्कुल सही विवरण भरें और सभी डाक्यूमेंट्स तय साइज में अपलोड करें।
फॉर्म को री-चेक करके Final Submit करें। इसके बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर 15 नवंबर से पहले अपने कॉलेज में जाकर डिजिटल वेरिफिकेशन जरूर करवाएं।
📺 Watch Full Process: How to Apply on NSP Portal
नीचे दिए गए वीडियो में OTR जनरेट करने और फॉर्म भरने का पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप समझाया गया है:
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (AICTE Pragati and Saksham Scholarship 2026-27-FAQs)
उत्तर: जी हाँ, यह राशि आपके पूरे कोर्स (डिग्री के लिए 4 साल, डिप्लोमा के लिए 3 साल) के दौरान हर साल ₹50,000 के रूप में मिलेगी। लेकिन इसके लिए आपको हर साल NSP पोर्टल पर ‘Renewal Application’ सबमिट करना होगा और पिछली कक्षा में अच्छे अंकों से पास होना होगा।
उत्तर: प्रगति योजना केवल मेधावी छात्राओं (लड़कियों) के लिए है, जबकि सक्षम योजना 40% या उससे अधिक दिव्यांग (Specially-Abled) छात्र-छात्राओं दोनों के लिए है।
उत्तर: सबसे ज्यादा फॉर्म बैंक खाते की वजह से रिजेक्ट होते हैं। सुनिश्चित करें कि आपका खाता एक्टिव हो और उसमें ‘Aadhaar Seeding’ पूरी हो चुकी हो। साथ ही, फॉर्म भरने के बाद कॉलेज से वेरिफिकेशन जरूर करवाएं।
दोस्तों, AICTE Pragati and Saksham Scholarship 2026-27 तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी आर्थिक मदद है। ₹50,000 की इस राशि से आप बिना टेंशन अपनी पढ़ाई और टूल्स का खर्च निकाल सकते हैं। 31 अक्टूबर 2026 से पहले अपना फॉर्म जरूर भर लें। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी के लिए नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए SarkariCockroach के साथ बने रहें!