Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 Online Form for 24,752 Posts

Post Update: 17 October 2026

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 Online Form: राजस्थान सरकार में नौकरी की तलाश कर रहे सभी भाई-बहनों के लिए स्वायत्त शासन विभाग (Local Self Government Department) की तरफ से एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ गई है! विभाग ने प्रदेश भर के विभिन्न नगर निकायों में सफाई कर्मचारी के बंपer पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत संविदा आधार पर कुल 24,752 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अगर आप राजस्थान के मूल निवासी हैं और आपके पास सफाई कार्य का अनुभव है, तो आपके लिए यह सरकारी सिस्टम से जुड़कर काम करने का एक बेहतरीन मौका है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पहले से चल रही थी, लेकिन विभाग ने अब आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब सभी इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल कैटेगरी के लिए ₹600 और आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/MBC/EWS/महिला/दिव्यांग) के लिए ₹400 रखा गया है। खास बात यह है कि जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान SSO पोर्टल पर पहले से One Time Registration (OTR) फीस जमा कर रखी है, उन्हें दोबारा कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई भी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता नहीं मांगी गई है, यानी आपको किसी खास डिग्री या डिप्लोमा की जरूरत नहीं है। बस आपके पास किसी भी नगर निकाय (Urban Local Body) में सफाई कार्य का कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए, जो 01 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 के बीच जारी हुआ हो। उम्र सीमा की बात करें तो 01 जनवरी 2027 के आधार पर आपकी उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, साथ ही आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में 5 से 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

इस भर्ती में आपका चयन किसी भी लिखित परीक्षा के जरिए नहीं होगा, बल्कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम पर आधारित होगी। जो उम्मीदवार उसी नगर निकाय में काम करने का अनुभव रखते हैं जहां से वे आवेदन कर रहे हैं, उन्हें लॉटरी में पहली प्राथमिकता दी जाएगी। लॉटरी में नाम आने के बाद सिर्फ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा। बिना आखिरी तारीख का इंतजार किए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आज ही अपना फॉर्म सबमिट कर लें।
Local Self Government Department, Rajasthan
Rajasthan Safai Karamchari (Sweeper) Vacancy 2026
Advt No. 01/2026 | WWW.SARKARICOCKROACH.COM
Important Dates
  • Notification Out: 27 July 2026
  • Online Apply Start: 15 August 2026
  • Last Date to Apply: 28 October 2026 (11:59 PM)
  • Lottery Result Date: Notify Later
  • Document Verification: After Lottery
Application Fee Details
  • General Category (UR): ₹ 600/-
  • SC / ST / OBC / MBC / EWS: ₹ 400/-
  • All Category Females / PwD: ₹ 400/-
  • (नोट: यदि OTR फीस पहले जमा कर चुके हैं, तो कोई शुल्क नहीं लगेगा)।
Age Limit as on 01/01/2027
  • Minimum Age: 21 Years
  • Maximum Age: 40 Years
  • Age Relaxation: Reserved Male (5 Years), Reserved Female (10 Years), Others as per Rajasthan Govt Rules.

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 Online Form Salary Details

Area Name Total Posts Monthly Salary Job Type
Non-Scheduled Area (NTSP) 24,277 ₹ 7,410/- per month Contractual (संविदा)
Scheduled Area (TSP) 475
Grand Total 24,752 Local Self Government Dept, Rajasthan

Eligibility Criteria Selection Process- Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 Online Form

Educational Qualification & Eligibility:

  • इस भर्ती के लिए कोई भी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है।
  • उम्मीदवार राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • किसी भी नगरीय निकाय (ULB) या सक्षम स्तर से जारी न्यूनतम 1 वर्ष का सफाई कार्य अनुभव प्रमाण पत्र अनिवार्य है (जो 01/08/2026 से 28/09/2026 के बीच जारी हुआ हो)।

Mode of Selection (Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 Online Form):

  • Online Lottery Process: चयन पूर्णतः DoITC द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली द्वारा किया जाएगा।
  • Priority Criteria: उसी नगर निकाय में अनुभव रखने वाले आवेदकों को पहली वरीयता दी जाएगी। इसके बाद जिले और अन्य निकायों के अनुभव को देखा जाएगा।
  • लॉटरी में चयनित अभ्यर्थियों का Document Verification और Medical Examination कराया जाएगा।

📋 How to Fill Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 Online Form

  1. सबसे पहले राजस्थान सरकार के आधिकारिक SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. अपनी SSO ID और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें। नए यूजर पहले OTR (One Time Registration) पूरा करें।
  3. डैशबोर्ड में Recruitment Portal विकल्प खोलें और Advt. No. 01/2026 (Safai Karmachari) के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  4. अपनी नगर पालिका/नगर परिषद/नगर निगम का चयन करें (याद रहे, अभ्यर्थी केवल एक ही नगरीय निकाय के लिए आवेदन कर सकता है)।
  5. अपनी व्यक्तिगत जानकारी, मूल निवास और अनुभव प्रमाण पत्र का पूरा विवरण दर्ज करें।
  6. वेबकैम के जरिए अपनी लाइव फोटो कैप्चर करें तथा हस्ताक्षर/अंगूठे का निशान अपलोड करें।
  7. अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें (यदि OTR पहले से पैड नहीं है)।
  8. फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
IMPORTANT LINKS SECTION
Apply Online (SSO Portal) Apply Now
Download Date Extended Notice Download Notice
Download Official Notification PDF Download PDF
Official Website Visit Official Site
Join WhatsApp Channel Join WhatsApp
Subscribe YouTube Channel Subscribe Now

❓ Rajasthan Safai Karmachari Bharti 2026 : FAQs

Question: Can I apply for more than one municipality in the Rajasthan Safai Karmachari recruitment 2026?
उत्तर: नहीं, एक उम्मीदवार केवल एक ही नगर निकाय (Municipality) के लिए आवेदन कर सकता है। एक से अधिक आवेदन करने पर फॉर्म निरस्त हो सकता है।

Question: How many total vacancies are announced in Rajasthan Safai Karmachari Vacancy 2026?
उत्तर: राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा कुल 24,752 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली गई है।

Question: What is the Lottery Process in Rajasthan Safai Karmachari Recruitment 2026?
उत्तर: चयन बिना किसी परीक्षा के ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम से होगा। इसमें पहली प्राथमिकता उसी नगर निकाय में 1 वर्ष का कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को दी जाएगी।

Question: What is the age limit for Rajasthan Safai Karmachari 2026?
उत्तर: 01 जनवरी 2027 के अनुसार न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Question: What is the last date to apply for Rajasthan Safai Karmachari Bharti 2026?
उत्तर: आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 28 अक्टूबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) कर दिया गया है।

Disclaimer: The recruitment and application details published on this website are for immediate informational purposes only. Candidates are strongly advised to verify details with the official Rajasthan Local Self Government notification before applying. Sarkari Cockroach® provides updates for reference purposes only.

Leave a Comment